देश की खबरें | दिल्ली व राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, वांछित बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली व राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को हरियाणा के एक बदमाश को हनुमानगढ़ जिले में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

जयपुर, 13 मई दिल्ली व राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को हरियाणा के एक बदमाश को हनुमानगढ़ जिले में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में बदमाश सागर के पैर में गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अतिरिक्त महानिदेशक (अपराध) दिनेश एमएन ने बताया कि एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ), दिल्ली क्राइम ब्रांच एवं हनुमानगढ़ जिले की पुलिस टीम ने सोमवार को संयुक्त कार्रवाई में बदमाश सागर उर्फ शंकर (20) को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया।

दोनों तरफ से हुई फायरिंग में लाठ गांव (सोनीपत-हरियाणा) के निवासी सागर के पैर में गोली लगने से उसे हनुमानगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सागर दिल्ली के अलीपुर में 22 अप्रैल को नरेंद्र मलिक हत्याकांड में शामिल बताया जा रहा है।

एमएन ने बताया कि रविवार को दिल्ली पुलिस की अपराधा शाखा को सागर उर्फ शंकर के संगरिया और टिब्बी थाना क्षेत्र में छिपे होने की सूचना मिली थी। यह बदमाश टिल्लू ताजपुरिया, नीरज बवानिया व अमित दबंग गिरोह का सक्रिय सदस्य है।

एक बयान के अनुसार सोमवार शाम करीब 5:30 बजे एजीटीएफ राजस्थान, दिल्ली पुलिस और हनुमानगढ़ की पुलिस टीम द्वारा थाना टिब्बी क्षेत्र के साबुआना में बदमाश सागर को पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई।

इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी जिससे दिल्ली पुलिस के एक जवान को गोली लग गई, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण उसकी जान बच गई।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश सागर घायल हो गया। जिस घेरकर टीम ने दबोच लिया। आरोपी को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय हनुमानगढ़ में भर्ती कराया गया है।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट