देश की खबरें | भाजपा में शामिल हों वरना मुख्यमंत्री का बुलडोजर तैयार है: मप्र के मंत्री ने कहा, विपक्ष ने की आलोचना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार के एक मंत्री ने कथित तौर पर राज्य में कांग्रेस के पदाधिकारियों को सत्तारुढ़ भाजपा में शामिल होने या फिर मुख्यमंत्री के बुलडोजर द्वारा विध्वंस के खतरे का सामना करने के लिए कहकर विवाद छेड़ दिया है।

गुना / भोपाल, 20 जनवरी मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार के एक मंत्री ने कथित तौर पर राज्य में कांग्रेस के पदाधिकारियों को सत्तारुढ़ भाजपा में शामिल होने या फिर मुख्यमंत्री के बुलडोजर द्वारा विध्वंस के खतरे का सामना करने के लिए कहकर विवाद छेड़ दिया है।

मध्य प्रदेश के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह बुधवार को जिले की रुठियाई कस्बे में एक जनसभा में टिप्पणी करते सुने जा सकते हैं।

मध्य प्रदेश में ‘मामा’ के उपनाम से लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी सरकार में अपराध और अपराधियों के प्रति ‘बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने’’ की नीति अपनाई है जिसके तहत प्रशासन विभिन्न अपराधों के आरोपियों के मकानों के कथित अवैध निर्माण को बुल्डोजर से गिरा देता है।

जिले के राघौगढ़ नगर निकाय के 20 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार करते हुए सिसोदिया ने कथित तौर पर एक सभा में बुधवार को कहा, ‘‘और देखो भईया, जो भी कांग्रेसी लोग हों, वो धीरे-धीरे कर के चुपचाप सरक (खिसक) आओ, नहीं तो 2023 में भी भाजपा की सरकार बन रही है। फिर देख लेना, मामा का बुलडोजर खड़ा ही है तैयार।"

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सिसोदिया की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए ट्वीट किया, ‘‘राघौगढ़ के लोग कायर नहीं हैं जो गीदड़ भपकी से डर जाएं। यह डर और कोई को दिखाना। राघौगढ़ के मतदाता निडर होकर मतदान करेंगे।’’

राघौगढ़ के कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि मंत्री की टिप्पणी उनकी ‘‘नकारात्मक मानसिकता’’ को दर्शाती है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘चूंकि भाजपा के पास विकास के मामले में उजागर करने के लिए कुछ भी नहीं है, इसलिए इसके नेता इस तरह की टिप्पणियां करते हैं। हमने हमेशा लोगों को जोड़ने की राजनीति की है न कि तोड़ने की। कांग्रेस नगर पालिका के सभी 24 वार्डो में जीतेगी।’’

चाचौड़ा से कांग्रेस के विधायक और दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने कहा कि सिसोदिया को भाजपा में भी गंभीरता से नहीं लिया जाता है।

गुना जिला कांग्रेस प्रमुख हरिशंकर विजयवर्गीय ने पलटवार करते हुए कहा कि मंत्री की टिप्पणी ने भाजपा की छवि को खराब किया है। विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘उन्हें अपनी में संयम बरतना चाहिए। राघौगढ़ की जनता 20 जनवरी को चुनाव में उन्हें करारा जवाब देगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\