देश की खबरें | बरेली में आवारा सांड़ के हमले में जौहरी की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बरेली के नवाबगंज कस्बे में एक आवारा सांड़ ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार 65 वर्षीय जौहरी की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
बरेली (उप्र), दो जुलाई बरेली के नवाबगंज कस्बे में एक आवारा सांड़ ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार 65 वर्षीय जौहरी की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार को बिजोरिया रोड पर महाराज लॉन के पास हुई जब गंगवार कॉलोनी के एक प्रतिष्ठित स्थानीय कारोबारी ब्रजपाल गंगवार अपने काम पर जा रहे थे।
नवाबगंज के पुलिस उपाधीक्षक गौरव यादव ने कहा, ‘‘एक आवारा सांड़ ने अचानक उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे वह गिरने के बाद बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई।’’
इस घटना ने क्षेत्र में बढ़ती आवारा पशुओं की समस्या को लेकर लोगों के गुस्से को फिर से भड़का दिया है।
नवाबगंज बरेली जिले में आता है जो उत्तर प्रदेश के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह का गृह जिला है।
पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक भगवत सरन गंगवार ने सरकार की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘‘अगर पशुपालन मंत्री खुद बरेली से हैं, तो यहां आवारा पशुओं का मुद्दा अभी तक क्यों नहीं सुलझा है? प्रशासन कथित तौर पर सरकार को गलत आंकड़े भेज रहा है, जबकि किसान आवारा पशुओं से बचने के लिए रातभर अपने खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं।’’
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक एमपी आर्य ने कारोबारी की मौत पर गहरा दुख जताया।
उन्होंने कहा, ‘‘ब्रजपाल जी हमारे बहुत करीबी थे। उनकी आकस्मिक मृत्यु बेहद दुखद है। भगवान उनके परिवार को शक्ति प्रदान करें।’’
आर्य ने नवाबगंज और आसपास के इलाकों में आवारा पशुओं के बढ़ते खतरे को स्वीकार किया और सरकार से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 02:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

