विदेश की खबरें | राजनीतिक गतिरोध को खत्म करने के उद्देश्य से उत्तरी आयरलैंड जा रहे हैं जॉनसन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जॉनसन की सरकार द्वारा यूरोपीय संघ के साथ ब्रेग्जिट समझौते को तोड़ने की धमकियों के बीच यह यात्रा हो रही है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर यूरोपीय संघ ब्रेग्जिट के बाद व्यापार के नियमों में बदलाव के लिए राजी नहीं होता है तो ‘‘कार्रवाई करने की आवश्यकता’’ होगी।

जॉनसन की सरकार द्वारा यूरोपीय संघ के साथ ब्रेग्जिट समझौते को तोड़ने की धमकियों के बीच यह यात्रा हो रही है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर यूरोपीय संघ ब्रेग्जिट के बाद व्यापार के नियमों में बदलाव के लिए राजी नहीं होता है तो ‘‘कार्रवाई करने की आवश्यकता’’ होगी।

उत्तरी आयरलैंड में मतदाताओं ने इस महीने एक नयी असेंबली का चुनाव किया है, जिसमें आयरलैंड की राष्ट्रवादी पार्टी सिन फिन ने सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं। यह पहली बार है जब आयरलैंड गणराज्य के साथ एकीकरण की मांग कर रही पार्टी ने प्रोटेस्टेंट यूनियनिस्ट के गढ़ में चुनाव जीता है।

डोमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी दूसरे नंबर पर आयी है और उसने सरकार बनाने या तब तक असेंबली के गठन से इनकार कर दिया है जब तक कि जॉनसन सरकार ब्रिटेन के बाकी हिस्सों से उत्तरी आयरलैंड आ रहे सामान पर ब्रेग्जिट के बाद कर लगाने को रद्द नहीं कर देती।

उत्तरी आयरलैंड की शांति प्रक्रिया के तौर पर सत्ता साझा करने के नियमों के अनुसार, नेशनलिस्ट और यूनियनिस्ट दलों के सहयोग के बिना कोई भी सरकार नहीं बनायी जा सकती।

जॉनसन के कार्यालय ने रविवार को बताया कि वह बेलफास्ट में नेताओं से काम पर लौटने और बढ़ती महंगाई जैसे ‘‘रोजी-रोटी’’ के मुद्दों से निपटने का अनुरोध करेंगे।

उत्तरी आयरलैंड, ब्रिटेन का इकलौता हिस्सा है जिसकी सीमा यूरोपीय संघ से लगती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान