खेल की खबरें | जो डेनली के साथ अच्छा बर्ताव नहीं हुआ: पीटरसन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने कहा कि जो डेनली के साथ अच्छा बर्ताव नहीं हुआ और इस खिलाड़ी को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद जिस तरह से टीम से बाहर किया गया वह ‘वास्तव में काफी दुखद’ है।

मैनचेस्टर, 17 जुलाई इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने कहा कि जो डेनली के साथ अच्छा बर्ताव नहीं हुआ और इस खिलाड़ी को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद जिस तरह से टीम से बाहर किया गया वह ‘वास्तव में काफी दुखद’ है।

इंग्लैंड के लिए 15 टेस्ट खेलने वाले 34 साल के डेनली ने साउथम्पटन में पहले टेस्ट में 18 और 29 रन बनाये थे जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।

यह भी पढ़े | ENG vs WI 2nd Test Match 2020: चायकाल तक इंग्लैंड ने 112 पर गवाएं 3 विकेट.

इंग्लैंड के खेमे से ऐसी खबरें आयी कि टीम प्रबंधन द्वारा उन्हें लगातार 100 गेंद खेलने के लिए कहा जाता था।

पीटरसन ने ‘बेटवे’ पर लिखा, ‘‘ डेनली के साथ जिस तरह का बर्ताव हुआ, खासकर टीम प्रबंधन द्वारा 100 गेंद खेलने के लिए कहा जाना काफी दुखद है।’’

यह भी पढ़े | मुंबई: लॉकडाउन की वजह से स्कूल से निकाले जानें के बाद फुटबॉल ट्रेनिंग टीचर बेच रहा है सब्जियां.

इंग्लैंड के लिए 47.28 की औसत से 8181 रन बनाने वाले पीटरसन ने कहा, ‘‘ मैंने डेनली को बिग बैश (ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग) टूर्नामेंट में दो सत्र पहले देखा था। वह मैदान में आते ही बड़े शॉट खेलने लगता था। मेरी टीम मेलबर्न स्टार्स के खिलाड़ी उनका यह हाल देख कर आश्चर्यचकित हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इंग्लैंड के लिए भी उसके साथ खेला हूं। वह आक्रामक बल्लेबाज है और उसके पास हर तरह के शॉट हैं।’’

पीटरसन ने कहा, ‘‘मैं चाहूंगा कि उसे खुल कर खेलने की छूट मिले। वह अच्छा प्रदर्शन नहीं करता है तो फिर टेस्ट टीम से उसकी छुट्टी करिये लेकिन 100 गेंद खेलने के लिए कहना और ऐसा नहीं करने पर टीम से बाहर करना दुर्भाग्यपूर्ण है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\