विदेश की खबरें | जो बाइडेन की उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की खोज अंतिम चरण में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बाइडेन के प्रचार अभियान ने अभी तक उप राष्ट्रपति के उम्मीदवार की घोषणा के लिए कोई तारीख तय नहीं की है, लेकिन नाम जाहिर नहीं होने की शर्त पर सूत्रों ने बताया कि 10 अगस्त से पहले घोषणा की संभावना नहीं है।
बाइडेन के प्रचार अभियान ने अभी तक उप राष्ट्रपति के उम्मीदवार की घोषणा के लिए कोई तारीख तय नहीं की है, लेकिन नाम जाहिर नहीं होने की शर्त पर सूत्रों ने बताया कि 10 अगस्त से पहले घोषणा की संभावना नहीं है।
इससे पहले अगस्त के प्रथम सप्ताह में डेमोक्रेट अपना सम्मेलन आयोजित कर औपचारिक रूप से अपने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर बाइडेन के नाम की घोषणा करेंगे।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: गांव के टॉयलेट में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू टीम की मदद से वापस नदी में छोड़ा गया.
सामान्य तौर पर सम्मेलन से एक दिन पहले उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का नाम घोषित किया जाता है।
बाइडेन जल्द ही उन लोगों के साथ आमने-सामने एक-एक करके संवाद करेंगे जो दौड़ में बने हुए हैं। यह राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए प्रक्रिया का सबसे अहम हिस्सा होता है।
यह भी पढ़े | चुनाव में देरी नहीं चाहता लेकिन डाक मतपत्र से नतीजों में विलंब हो सकता है: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप.
प्रमुख दावेदारों में कैलीफोर्निया की सीनेटर कमला हैरिस, कैलीफोर्निया की प्रतिनिधि कारेन बास और ओबामा की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रह चुकीं सुसैन राइस हैं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)