देश की खबरें | जोधपुर : पंखे से लटका मिला महिला का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में एक महिला ने अपने कमरे में पंखे से लटक कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
जोधपुर, 15 अप्रैल राजस्थान में एक महिला ने अपने कमरे में पंखे से लटक कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि कोटा की रहने वाली रेणु मीणा (32) के परिवार ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या एक पुरुष नर्स ने की है जो उसके घर के पास एक कमरे में रहता है और उसने आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। मीणा पिछले तीन वर्ष से एमडीएम अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में एक नर्स के रूप में तैनात थी।
शास्त्री नगर के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जोगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार रात सूचना मिली कि एक नर्स ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली है।
उन्होंने बताया, “हम मौके पर पहुंचे तो महिला का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ मिला।” उन्होंने बताया कि मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया गया।
सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह आत्महत्या का मामला है। उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला और उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, मीना को मरने से पहले कुछ नशीले इंजेक्शन दिए गए थे।
उन्होंने बताया कि पुरुष नर्स ने दावा किया कि उसने मीणा के कमरे में प्रवेश करने के लिए एक दीवार तोड़ दी क्योंकि उसे संदेह था कि कुछ सही नहीं है और उसने उसे छत के पंखे से लटका पाया।
पुलिस ने बताया कि उसने दावा किया कि उसने तुरंत मीणा के शव को नीचे उतारा और अस्पताल के कर्मचारियों और पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया।
उन्होंने बताया कि मीणा के परिवार के सदस्यों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2023 11:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

