एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जोधपुर: एसीबी की कार्रवाई की भनक लगने पर दो पुलिस कांस्टेबल रिश्वत राशि के साथ फरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जोधपुर में पुलिस के दो कांस्टेबल भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई की भनक लगने पर 15 हजार रुपये की कथित रिश्वत राशि के साथ फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जोधपुर: एसीबी की कार्रवाई की भनक लगने पर दो पुलिस कांस्टेबल रिश्वत राशि के साथ फरार

जयपुर, 11 अक्टूबर जोधपुर में पुलिस के दो कांस्टेबल भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई की भनक लगने पर 15 हजार रुपये की कथित रिश्वत राशि के साथ फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने यहां एक बयान में बताया कि जोधपुर के झंवर थाने में तैनात कांस्टेबल रामचन्द्र एवं श्यामलाल द्वारा परिवादी से 30 हजार रुपये रिश्वत मांगने की शिकायत पर शुक्रवार को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही थी।

उन्होंने कहा कि किसी तरह आरोपियों को एसीबी की कार्रवाई की भनक लग गई और वे 15 हजार रुपये की रिश्वत राशि के साथ मौके से फरार हो गए।

एसीबी के अनुसार, परिवादी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि उसके विरुद्ध की गई शिकायत पर मुकदमा दर्ज नहीं करने एवं मदद करने की एवज में आरोपी कांस्टेबल रामचन्द्र एवं श्यामलाल द्वारा 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

ब्यूरो की टीम ने शिकायत का सत्यापन किया। इसके बाद ब्यूरो ने शुक्रवार को जाल बिछाकर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान आरोपी कांस्टेबल रामचंद्र ने परिवादी से 15 हजार रुपये की कथित रिश्वत ली।

मेहरड़ा ने कहा कि आरोपी रामचन्द्र एवं श्यामलाल को एसीबी की कार्रवाई की भनक लग गई और वे रिश्वत राशि के साथ मौके से फरार हो गये लेकिन दोनों की तलाश की जा रही है।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2024 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).