जरुरी जानकारी | संगठित क्षेत्र में नौकरियां बढ़ी, ईपीएफओ ने नवंबर में शुद्ध रूप से 16 लाख से अधिक सदस्य जोड़े
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने नवंबर 2022 में शुद्ध आधार पर 16.26 लाख सदस्य जोड़े। श्रम मंत्रालय ने बताया कि यह आंकड़ा एक साल पहले इसी माह की तुलना में 16.5 प्रतिशत अधिक है। यह बताता है कि संगठित क्षेत्र में नौकरियां बढ़ी हैं।
नयी दिल्ली, 20 जनवरी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने नवंबर 2022 में शुद्ध आधार पर 16.26 लाख सदस्य जोड़े। श्रम मंत्रालय ने बताया कि यह आंकड़ा एक साल पहले इसी माह की तुलना में 16.5 प्रतिशत अधिक है। यह बताता है कि संगठित क्षेत्र में नौकरियां बढ़ी हैं।
मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी ईपीएफओ के अस्थाई पेरोल यानी नियमित वेतन पर रखे जाने वाले लोगों के आंकड़ों में बताया गया है कि ईपीएफओ ने नवंबर 2022 में शुद्ध रूप से 16.26 लाख सदस्य जोड़े हैं।
श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ये आंकड़े अक्टूबर 2022 के मुकाबले 25.67 अधिक है। नवंबर में जोड़े गए कुल 16.26 लाख सदस्यों में लगभग 8.99 लाख सदस्य पहली बार ईपीएफओ से जुड़े हैं। इससे पता चलता है कि ईपीएफओ में शामिल होने वाले नए सदस्यों की संख्या अक्टूबर 2022 के 7.28 लाख के मुकाबले 1.71 लाख बढ़ गई।
नए सदस्यों में सबसे अधिक 2.77 लाख 18-21 वर्ष के आयु-समूह के हैं। इसके बाद 2.32 लाख सदस्य 22-25 वर्ष के आयु-वर्ग के हैं।
समीक्षाधीन माह में कुल नए सदस्यों का 56.60 प्रतिशत हिस्सा आयु समूह 18-25 वर्ष का है। इससे पता चलता है कि पहली बार नौकरी चाहने वाले बड़े पैमाने पर देश के संगठित क्षेत्र के कार्यबल में शामिल हो रहे हैं।
आंकड़ों के मुताबिक लगभग 11.21 लाख सदस्य ईपीएफओ के साथ फिर से जुड़े।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2023 07:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

