जरुरी जानकारी | आईटी क्षेत्र में सुधार से सितंबर में नौकरी बाजार में छह प्रतिशत की वृद्धि
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दफ्तर में बैठकर काम करने वाली (व्हाइट-कॉलर) नौकरियों के लिए भर्ती गतिविधियों में सितंबर में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में छह प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। बृहस्पतिवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया कि सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में सुधार के कारण दफ्तर में बैठकर काम करने वाले कर्मियों की नियुक्तियां बढ़ी हैं।
नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर दफ्तर में बैठकर काम करने वाली (व्हाइट-कॉलर) नौकरियों के लिए भर्ती गतिविधियों में सितंबर में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में छह प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। बृहस्पतिवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया कि सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में सुधार के कारण दफ्तर में बैठकर काम करने वाले कर्मियों की नियुक्तियां बढ़ी हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, नौकरी जॉबस्पीक इंडेक्स सितंबर में सालाना आधार पर छह प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,727 अंक पर पहुंच गया है।
यह सकारात्मक रुझान मुख्य रूप से सुधार कर रहे आईटी क्षेत्र के कारण आया। इस क्षेत्र में भर्ती गतिविधियों में 18 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि हुई।
गैर-पारंपरिक आईटी केंद्र में उल्लेखनीय वृद्धि हुई, जो संभावित रूप से भौगोलिक विविधीकरण का रुझान दिखाता है।
रिपोर्ट के अनुसार, आईटी क्षेत्र में भर्ती में सबसे ज्यादा 47 प्रतिशत की सालाना वृद्धि जयपुर में हुई, जिसके बाद दूसरे स्थान पर 32 प्रतिशत के साथ कोलकाता रहा।
भर्ती के मामले में रोजमर्रा के घरेलू उत्पाद बनाने वाले (एफएमसीजी) क्षेत्र में 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि तेल एवं गैस क्षेत्र नौकरियां 13 प्रतिशत बढ़ीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2024 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

