देश की खबरें | झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट से झामुमो की बेबी देवी विजयी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गिरिडीह जिले की डुमरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शुक्रवार को झामुमो उम्मीदवार बेबी देवी ने आजसू पार्टी की उम्मीदवार यशोदा देवी को 17,000 से अधिक मतों से हराकर जीत हासिल की। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
गिरिडीह (झारखंड), आठ सितंबर गिरिडीह जिले की डुमरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शुक्रवार को झामुमो उम्मीदवार बेबी देवी ने आजसू पार्टी की उम्मीदवार यशोदा देवी को 17,000 से अधिक मतों से हराकर जीत हासिल की। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की उम्मीदवार को करीब 1,35,480 वोट मिले हैं जबकि राजग की उम्मीदवार यशोदा देवी को लगभग 1,18,380 वोट मिले हैं। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में झामुमो के शामिल होने के कारण वह (बेबी देवी) इसकी भी उम्मीदवार थी।
बेबी देवी झारखंड के पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी हैं, जिनकी अप्रैल में मृत्यु होने के कारण डुमरी सीट पर उपचुनाव हुआ है।
बेबी देवी ने अपनी जीत को महतो के प्रति 'सच्ची श्रद्धांजलि' करार दिया। महतो 2004 से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
उपचुनाव के लिए मतदान पांच सितंबर को हुआ था। कुल 2.98 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से 64.84 प्रतिशत ने वोट डाले थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2023 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

