देश की खबरें | झामुमो का आदिवासी विरोधी रुख वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ मतदान से साबित हुआ: रघुबर दास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने बृहस्पतिवार को सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर आरोप लगाया कि वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 के खिलाफ मतदान करके उसने आदिवासी विरोधी रुख अपनाया।

जमशेदपुर, तीन अप्रैल झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने बृहस्पतिवार को सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर आरोप लगाया कि वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 के खिलाफ मतदान करके उसने आदिवासी विरोधी रुख अपनाया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दास ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि झामुमो का आदिवासी विरोधी दृष्टिकोण तब स्पष्ट हो गया जब उसने वक्फ (संशोधन) विधेयक का विरोध किया और लोकसभा में इसके खिलाफ मतदान किया।

उन्होंने दावा किया कि विधेयक के कानून बनने के बाद जनजातीय भूमि, जनजातीय संस्कृति और संवैधानिक प्रावधानों की रक्षा करने में मदद मिलेगी।

भाजपा नेता ने दावा किया कि आदिवासी क्षेत्रों में अनुसूची 5 और अनुसूची 6 के तहत वक्फ संपत्तियों की घोषणा नहीं की जा सकती।

दास ने झामुमो पर कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति के जाल में फंसने का आरोप लगाया और कहा कि वह खुद को आदिवासी हितों की रक्षा के लिए समर्पित पार्टी के रूप में पेश कर आदिवासी समुदाय को गुमराह कर रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) सरकार ने आदिवासियों के हितों की रक्षा के लिए विधेयक में प्रावधान शामिल किए हैं, जिसमें उनकी भूमि भी शामिल है। फिर भी, झामुमो ने इसका विरोध किया और इसके खिलाफ मतदान किया।’’

दास ने सवाल किया, ‘‘क्या झामुमो और उसके नेता हेमंत सोरेन चाहते हैं कि भूमि सहित आदिवासी क्षेत्रों को वक्फ घोषित कर दिया जाए, जिससे संविधान की 5वीं अनुसूची का उल्लंघन हो, जो आदिवासियों की मूल संस्कृति और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करती है?’’

उन्होंने कहा कि अनुसूचित क्षेत्रों में कब्रिस्तानों, मकबरों, मस्जिदों और दरगाहों का निर्माण और विस्तार आदिवासियों की मूल संस्कृति के पूरी तरह विपरीत है तथा राज्य के इन क्षेत्रों में वक्फ संपत्तियों की मौजूदगी संविधान की मूल भावना के खिलाफ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान