देश की खबरें | झामुमो सांसद का दावा, चंद्रयान के उपकरण आपूर्तिकर्ता एचईसीएल के कर्मचारियों को नहीं मिल रहा वेतन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड मुक्ति मोर्चा की सांसद महुआ माजी ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि चंद्रयान मिशन के लिए लॉन्च पैड और अन्य उपकरण की आपूर्ति करने वाली हेवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचईसीएल)के कर्मचारियों को 18 महीने से वेतन नहीं मिला है।

नयी दिल्ली, 20 सितंबर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सांसद महुआ माजी ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि चंद्रयान मिशन के लिए लॉन्च पैड और अन्य उपकरण की आपूर्ति करने वाली हेवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचईसीएल)के कर्मचारियों को 18 महीने से वेतन नहीं मिला है।

सदन के नेता पीयूष गोयल ने आरोप पर आपत्ति जताई और सांसद से दावे की पुष्टि करने की मांग की।

माजी ने राज्यसभा में कहा, ‘‘चंद्रयान 1, 2 और 3 (मिशन) के लिए लॉन्च पैड और कई उपकरण एचईसी में बनाए गए थे। इसे 1952 में पंडित नेहरू ने स्थापित किया था। लेकिन यह कहते हुए मुझे बहुत दुख हो रहा है कि 2014 से पहले इसकी स्थिति ठीक थी, लेकिन 2014 के बाद से यह खराब होती जा रही है। कर्मचारियों, श्रमिकों और अधिकारियों को पिछले 18 महीनों से वेतन नहीं मिला है। वे सुबह चाय बेचते हैं और फिर कार्यालय जाते हैं।’’

गोयल ने उनके भाषण के दौरान हस्तक्षेप किया और कहा कि आरोपों के पीछे तथ्य होने चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई इस तरह के आरोप तथ्यों के साथ लगाता है तो मैं इसे समझ सकता हूं। आपको उस विषय की पुष्टि करनी चाहिए जिसके बारे में आप बात कर रहे हैं।’’

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि कोई व्यक्ति यदि बयान देता है, उसे साबित करना उसका दायित्व है।

माजी ने साक्ष्य प्रस्तुत करने पर सहमति जताई और कहा कि एचईसीएल के कर्मचारी इस मुद्दे पर बृहस्पतिवार को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं जो अपने आप में एक प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि एचईसीएल की स्थिति इतनी खराब है कि वे पूंजी की कमी के कारण कार्य आदेश पूरा करने में असमर्थ हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान