देश की खबरें | झामुमो नीत गठबंधन वोट बैंक के लिए ‘तुष्टिकरण’ की राजनीति कर रहा: भाजपा नेता गौरव भाटिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता गौरव भाटिया ने शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन सरकार पर झारखंड में अपना वोट बैंक सुरक्षित करने के लिए तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।
रांची, 15 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता गौरव भाटिया ने शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन सरकार पर झारखंड में अपना वोट बैंक सुरक्षित करने के लिए तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी ने राज्य से हर घुसपैठिए को बाहर निकालने का संकल्प लिया है, वहीं कांग्रेस और झामुमो उन्हें झारखंड में बसने की इजाजत दे रहे हैं।
भाटिया ने यहां मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘झामुमो और कांग्रेस वोट बैंक के लिए तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं और घुसपैठियों को हमारी बेटियों से शादी करने तथा झारखंड में उनकी जमीन हड़पने की इजाजत दे रहे हैं। हमारी माटी, बेटी और रोटी अब खतरे में हैं।’’
भाटिया ने कहा कि भाजपा आदिवासियों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है, लेकिन कांग्रेस और झामुमो झारखंड के लोगों के अधिकार घुसपैठियों को देने पर तुली हुई है।
भाटिया ने कहा, ‘‘कांग्रेस की झारखंड इकाई के प्रभारी गुलाम अहमद मीर का कहना है कि एक दिसंबर से सभी नागरिकों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा, चाहे वे हिंदू, मुस्लिम या घुसपैठिए हों। कांग्रेस और झामुमो यह कहना चाहते हैं कि वे घुसपैठियों को हमारे अधिकार दे देंगे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस या झामुमो के किसी भी शीर्ष नेता ने मीर की टिप्पणी पर एक भी शब्द नहीं कहा।’’
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा झारखंड के लोगों और आदिवासियों के अधिकारों को छीनकर उन्हें घुसपैठियों को देने की अनुमति कभी नहीं देगी।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव और झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर पार्टी सत्ता में आती है, तो राज्य के सभी नागरिकों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर दिए जाएंगे, चाहे वे घुसपैठिए हों या नहीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2024 01:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

