देश की खबरें | झामुमो-कांग्रेस सरकार बड़े कोचिंग, निजी संस्थानों के इशारों पर कर रही नीट-जेईई का विरोध: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रदेश भाजपा ने शुक्रवार को यहां आरोप लगाया कि राज्य की झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस सरकार चंद बड़े कोचिंग एवं निजी संस्थानों के इशारों पर नीट तथा जेईई परीक्षाओं का विरोध कर रही है जबकि ये दोनों दल अपने शासन वाले झारखंड और राजस्थान में अपने प्रदेश की अनेक परीक्षाएं तथा विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं स्वयं आयोजित कर रहे हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रांची, 28 अगस्त प्रदेश भाजपा ने शुक्रवार को यहां आरोप लगाया कि राज्य की झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस सरकार चंद बड़े कोचिंग एवं निजी संस्थानों के इशारों पर नीट तथा जेईई परीक्षाओं का विरोध कर रही है जबकि ये दोनों दल अपने शासन वाले झारखंड और राजस्थान में अपने प्रदेश की अनेक परीक्षाएं तथा विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं स्वयं आयोजित कर रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने नीट-जेईई परीक्षाओं के विरोध को लेकर झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर आज बड़ा हमला बोला और आरोप लगाया कि चंद बड़े निजी संस्थानों एवं कोचिंग संस्थानों के इशारों पर राज्य सरकार छात्र हितों के खिलाफ जाकर इन परीक्षाओं के आयोजन का विरोध कर रही है।

यह भी पढ़े | Sudarshan TV ‘Bindas Bol’ Programme: सुप्रीम कोर्ट ने सुदर्शन टीवी के ‘बिंदास बोल’ कार्यक्रम पर प्रसारण से पहले रोक लगाने सेस किया इनकार.

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि झारखंड सरकार छात्रों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित या संवेदनशील नहीं है, बल्कि निजी कोचिंग और शैक्षणिक संस्थानों के इशारों पर नीट-जेईई परीक्षाओं को लेकर भ्रामक विरोध कर रही है, जिसकी जाँच होनी चाहिए।

कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि परीक्षाओं के बहाने राज्य सरकार अपनी अकर्मण्यता छिपाने की नाकाम कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़े | CM Captain Amarinder Singh: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुद को 7 दिन के लिए किया सेल्फ-क्‍वारंटीन.

उन्होंने सवाल उठाया, ‘‘यदि नीट और जेईई के आयोजन में चुनौतियां हैं तो विश्वविद्यालय स्तरीय परीक्षाएं प्रासंगिक और उचित कैसे? प्रदेश सरकार पहले राज्य में विश्वविद्यालयों की परीक्षा को लेकर स्थिति स्पष्ट करे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\