खेल की खबरें | जम्मू कश्मीर खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों की पदक तालिका में शीर्ष पायदान पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मेजबान जम्मू और कश्मीर ने गुलमर्ग में तीसरे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों में 26 स्वर्ण पदकों के साथ पहला स्थान हासिल करके अपना वर्चस्व बनाए रखा है।
श्रीनगर, 15 फरवरी मेजबान जम्मू और कश्मीर ने गुलमर्ग में तीसरे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों में 26 स्वर्ण पदकों के साथ पहला स्थान हासिल करके अपना वर्चस्व बनाए रखा है।
जम्मू और कश्मीर ने मंगलवार को संपन्न हुए इस पांच दिवसीय आयोजन में 26 स्वर्ण के साथ 25 रजत और 25 कांस्य पदक जीते।
महाराष्ट्र 14 स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर रहा जबकि हिमाचल प्रदेश 10 स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
सेना ने भी 10 स्वर्ण जीते लेकिन उसके नाम हिमाचल के 14 के मुकाबले 10 रजत पदक ही थे।
हरियाणा (आठ स्वर्ण), लद्दाख (सात स्वर्ण), उत्तराखंड, तमिलनाडु (दोनों छह स्वर्ण), कर्नाटक (पांच स्वर्ण) और गुजरात (चार स्वर्ण) भी शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रहे।
इन खेलों में 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)