J&K: जम्मू-कश्मीर एसआईए ने सीआरपीएफ जवान के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया
जम्मू-कश्मीर राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने बृहस्पतिवार को सीपीआरएफ के एक जवान के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया, जिस पर ‘‘आईएसआई एजेंट’’ के रूप में काम करने और भारत पर हमले की रणनीति बनाने में दुश्मन की मदद करने का आरोप है.
श्रीनगर, 14 अक्टूबर : जम्मू-कश्मीर राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने बृहस्पतिवार को सीपीआरएफ के एक जवान के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया, जिस पर ‘‘आईएसआई एजेंट’’ के रूप में काम करने और भारत पर हमले की रणनीति बनाने में दुश्मन की मदद करने का आरोप है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि सरकारी गोपनीयता अधिनियम और अन्य कानूनों की संबंधित धाराओं के तहत यहां एक विशेष एनआईए अदालत में कचावा कोकरनागवास निवासी ‘‘आईएसआई के सदस्य जुल्फकार अली खटाना’’ के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया. यह भी पढ़ें : अमित शाह को देश में अघोषित आपातकाल के बारे में बोलना चाहिए था : तेजस्वी
अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ की 171 बटालियन में तैनात खटाना पर पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों और आईएसआई एजेंट के इशारे पर गोपनीय जानकारी एकत्र करने और इसे साझा करने का आरोप है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2022 08:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

