देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने राज्य जांच एजेंसी के लिए नये पदों के सृजन को दी मंजूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने रविवार को राज्य जांच एजेंसी (एसआईए)के लिए नये पदों के सृजन को मंजूरी दे दी। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 12 जून जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने रविवार को राज्य जांच एजेंसी (एसआईए)के लिए नये पदों के सृजन को मंजूरी दे दी। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई प्रशासनिक परिषद (एसी) की बैठक में यह फैसला लिया गया।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में एसआईए की स्थापना के लिए विभिन्न श्रेणियों के तहत नये पदों के सृजन से संबंधित गृह विभाग के प्रस्ताव को एसी ने मंजूरी दे दी है।

प्रवक्ता ने कहा कि एसआईए के अधिकार क्षेत्र के दो क्षेत्रीय प्रखंड- जम्मू और कश्मीर होंगे। हर क्षेत्र का प्रमुख वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रैंक का अधिकारी होगा।

प्रवक्ता ने कहा कि एसी ने पुलिस उप महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, अभियोजन उप निदेशक, मुख्य अभियोजन अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी, निरीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न श्रेणियों के तहत 252 पदों के सृजन को मंजूरी दी।

उन्होंने कहा कि एसआईए राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (एनआईए) और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय के लिए नोडल एजेंसी होगी। एसआईए आतंकवाद से संबंधित मामलों में त्वरित और प्रभावी जांच और अभियोजन के लिए आवश्यक कदम उठा सकेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड