देश की खबरें | जितेंद्र सिंह ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का कार्यभार संभाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ साथ पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का भी कार्यभार संभाल लिया।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ साथ पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का भी कार्यभार संभाल लिया।

केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में बुधवार को किए गए बड़े फेरबदल एवं विस्तार में उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया था।

सिंह ने सुबह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय का कार्यभार संभाला। इसके बाद वह पृथ्वी भवन गए और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के मंत्री का कार्यभार औपचारिक रूप से ग्रहण किया।

हालांकि, ये दोनों मंत्रालय सिंह के लिए नए नहीं हैं क्योंकि वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान उन्होंने कुछ समय तक इन दोनों मंत्रालयों का कार्यभार संभाला था।

सिंह प्रधानमंत्री कार्यालय में परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष विभाग के संवेदनशील विभाग का प्रभार भी संभालते हैं। वह राज्य मंत्री हैं। वह कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री भी हैं।

गौरतलब है कि प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल करते हुए 12 मंत्रियों को हटा दिया था जबकि 36 नए सदस्यों को सरकार में जगह दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\