देश की खबरें | जीतन राम मांझी की पार्टी की पटना में होने वाली बैठक 19 जून तक के लिए टली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाली हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा-सेक्युलर (हम-एस) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की रविवार को पटना में होने वाली महत्वपूर्ण बैठक स्थगित कर दी गई है। अब यह बैठक 19 जून को होगी।

पटना, 18 जून बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाली हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा-सेक्युलर (हम-एस) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की रविवार को पटना में होने वाली महत्वपूर्ण बैठक स्थगित कर दी गई है। अब यह बैठक 19 जून को होगी।

‘हम-एस’ से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के कुछ विधायकों के अनुरोध पर बैठक स्थगित कर दी गई, क्योंकि वे रविवार को पटना नहीं पहुंच पाए।

बिहार में महागठबंधन सरकार से नाता तोड़ने के बाद हम-एस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की यह पहली बैठक होगी।

हम-एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार सुमन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में पार्टी की आगे की रणनीति तय की जाएगी।

सुमन, जो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम-एस के संस्थापक जीतन राम मांझी के बेटे हैं, ने 13 जून को नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

सुमन ने आरोप लगाया था कि नीतीश की पार्टी जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) हम-एस पर विलय का दबाव बना रही थी और उन्होंने अपनी पार्टी का अस्तित्व बचाने के लिए मंत्री पद छोड़ दिया।

महागठबंधन से नाता तोड़ने के बाद मांझी ने नीतीश सरकार पर आम लोगों के हितों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया था।

बिहार विधानसभा में हम-एस के चार विधायक हैं, जबकि बिहार विधान परिषद में पार्टी का महज एक सदस्य है।

सुमन के इस्तीफे के एक दिन बाद नीतीश ने मांझी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लाभ पहुंचाने के लिए महागठबंधन के सहयोगियों की जासूसी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि सुमन का मंत्रिमंडल से बाहर निकलना अच्छा था।

नीतीश ने दावा किया था कि मांझी 23 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक का हिस्सा बनना चाहते थे, लेकिन उन्हें डर था कि वह (मांझी) बाद में भाजपा को इस बैठक का विवरण लीक कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा था, ‘‘वह (मांझी) भाजपा नेताओं के लगातार संपर्क में थे। उन्होंने हाल ही में कई भाजपा नेताओं से मुलाकात की थी...। वह विपक्षी नेताओं की 23 जून की बैठक का हिस्सा बनना चाहते थे... लेकिन मुझे आशंका थी कि वह उन मुद्दों/मामलों को लीक कर सकते हैं, जिन पर चर्चा की जाएगी। इसलिए मैंने उनसे हम-एस का जदयू में विलय करने के लिए कहा था।”

नीतीश ने कहा था, “मांझी ऐसा नहीं कर पाए, इसलिए मैंने उनसे महागठबंधन छोड़ने के लिए कहा। यह अच्छा है कि वह चले गए।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\