जरुरी जानकारी | डाउनलोड गति में जियो 4जी चार्ट में अव्वल; एयरटेल, वीआई ने अक्टूबर में कम किया अंतर: ट्राई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस जियो ने अक्टूबर में 4जी सेवा प्रदाताओं के बीच उच्चतम औसत डाटा डाउनलोड गति 21.9 मेगाबाइट प्रति सेकेंड के साथ अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा प्रकाशित ताजा आंकड़ों के मुताबिक यह जानकारी सामने आई है।

नयी दिल्ली, 17 नवंबर रिलायंस जियो ने अक्टूबर में 4जी सेवा प्रदाताओं के बीच उच्चतम औसत डाटा डाउनलोड गति 21.9 मेगाबाइट प्रति सेकेंड के साथ अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा प्रकाशित ताजा आंकड़ों के मुताबिक यह जानकारी सामने आई है।

हालाँकि, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया नेटवर्क लगातार डेटा डाउनलोड गति में वृद्धि दर्ज कर रहे हैं, जिससे जियो नेटवर्क के साथ उसका अंतर कम हो गया है।

4 जी डेटा डाउनलोड गति में मामूली गिरावट के बाद, अक्टूबर में जियो नेटवर्क ने जून में दर्ज की गई 21.9 एमबीपीएस की गति के स्तर को फिर से हासिल कर लिया, जबकि एयरटेल और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) ने डेटा डाउनलोड गति में लगभग ढाई गुना वृद्धि दर्ज किया।

एयरटेल की 4जी डेटा डाउनलोड गति अक्टूबर में बढ़कर 13.2 एमबीपीएस हो गई जो जून में 5 एमबीपीएस थी और वीआईएल की 4जी स्पीड पांच महीनों के दौरान 6.5 एमबीपीएस से बढ़कर 15.6 एमबीपीएस हो गई।

वीआईएल ने अक्टूबर में 4G डेटा अपलोड गति के मामले में अपना अग्रिम स्थान बनाए रखा। कंपनी के नेटवर्क ने 7.6 एमबीपीएस की अपलोड गति दर्ज की, जो पिछले पांच महीनों में सबसे ज्यादा है।

इसी तरह, एयरटेल और जियो नेटवर्क ने भी अक्टूबर में अपनी पांच महीने की उच्चतम क्रमश: 5.2 एमबीपीएस और 6.4 एमबीपीएस 4जी डेटा अपलोड गति दर्ज की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर