एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | जियो प्लेटफॉर्म्स का शुद्ध लाभ 12.5 प्रतिशत बढ़कर 5,098 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस समूह की डिजिटल सेवा कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का अप्रैल-जून तिमाही में ग्राहक आधार बढ़ने और बेहतर औसत राजस्व मिलने से शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 12.5 प्रतिशत बढ़कर 5,098 करोड़ रुपये हो गया।

जरुरी जानकारी | जियो प्लेटफॉर्म्स का शुद्ध लाभ 12.5 प्रतिशत बढ़कर 5,098 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 21 जुलाई रिलायंस समूह की डिजिटल सेवा कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का अप्रैल-जून तिमाही में ग्राहक आधार बढ़ने और बेहतर औसत राजस्व मिलने से शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 12.5 प्रतिशत बढ़कर 5,098 करोड़ रुपये हो गया।

एक साल पहले की समान तिमाही में जियो प्लेटफॉर्म्स का शुद्ध लाभ 4,530 करोड़ रुपये रहा था।

जियो प्लेटफॉर्म्स में रिलायंस की दूरसंचार इकाई जियो इन्फोकॉम, कुछ स्टार्टअप और संगीत एवं वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप शामिल हैं।

शुक्रवार को घोषित तिमाही नतीजों के मुताबिक, अप्रैल-जून की अवधि में इसकी परिचालन आय 11.3 प्रतिशत बढ़कर 26,115 करोड़ रुपये हो गई जबकि साल भर पहले की समान अवधि में यह 23,467 करोड़ रुपये थी।

इस तिमाही में 90 लाख शुद्ध ग्राहक जुड़े और कुल डेटा ट्रैफिक 28 प्रतिशत बढ़कर 33.2 अरब गीगाबाइट हो गया।

प्रति ग्राहक औसत राजस्व (एआरपीयू) भी जून तिमाही में 2.8 प्रतिशत बढ़कर 180.5 रुपये हो गया।

रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा, "जियो अपने ट्रू5जी नेटवर्क के विस्तार में तीव्र प्रगति कर रहा है। जियो इस साल दिसंबर के पहले ही देश भर में 5जी नेटवर्क खड़ा करने की राह पर अग्रसर है।"

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2023 10:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).