जरुरी जानकारी | जियो ने 50 अन्य शहरों में 5जी सेवाएं शुरू कीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने मंगलवार को 50 शहरों में अपनी 5जी सेवा के विस्तार की घोषणा की।

नयी दिल्ली, 24 जनवरी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने मंगलवार को 50 शहरों में अपनी 5जी सेवा के विस्तार की घोषणा की।

कंपनी ने इसे अबतक की सबसे बड़ी शुरुआत बताया।

जियो ने बयान में कहा कि वह आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गोवा, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, पुडुचेरी और केरल में फैले शहरों में 5जी नेटवर्क का विस्तार कर रही है।

इसके अलावा महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में इसकी 5जी सेवाएं मौजूद है।

बयान में कहा गया है कि जियो उपयोगकर्ता अब 184 शहरों में 5जी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे।

कंपनी ने कहा, ‘‘रिलायंस जियो ने आज 50 शहरों में अपनी ट्रू 5जी सेवाओं की अबतक की सबसे बड़ी पेशकश की घोषणा की।''

इन शहरों के जियो उपयोगकर्ता को आज से बिना किसी अतिरिक्त लागत के एक जीबीपीएस प्लस गति पर अनलिमिटेड डेटा के उपयोग के लिए जियो वेलकम ऑफर के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Winner Prediction: पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान की युवा टीम मारेगी बाजी या लिटन दास की बांग्लादेश करेगी फाइनल में एंट्री? मैच से पहले जानें कौनसी टीम का पलड़ा भारी

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Korogi Sports Park Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या स्पिनर्स बरपाएंगे कहर? रोमांचक सेमीफाइनल से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Preview: एशियाई खेल 2026 के पहले सेमीफाइनल में आज पाकिस्तान और बांग्लादेश की होगी टक्कर, यहां जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch Pakistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश सेमीफाइनल मुकाबले का लाइव लुत्फ