जरुरी जानकारी | जियो फाइनेंशियल के शेयर में लगातार चौथे दिन निचला सर्किट लगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस समूह की वित्तीय सेवा कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएफएसएल) की सूचीबद्धता के बाद लगातार चौथे दिन बृहस्पतिवार को इसके शेयरों में बिकवाली के दबाव से निचला सर्किट लगा।
नयी दिल्ली, 24 अगस्त रिलायंस समूह की वित्तीय सेवा कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएफएसएल) की सूचीबद्धता के बाद लगातार चौथे दिन बृहस्पतिवार को इसके शेयरों में बिकवाली के दबाव से निचला सर्किट लगा।
बीएसई में जेएफएसएल का शेयर कारोबार के अंत में 4.99 प्रतिशत गिरकर 215.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में भी कंपनी के शेयर में 4.99 प्रतिशत का निचला सर्किट लगा और यह 213.45 रुपये के भाव पर रहा।
यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र रहा जब जियो फाइनेंशियल के शेयर में गिरावट रही और इसे निचले सर्किट का सामना करना पड़ा। इन चार दिनों में कंपनी का बाजार मूल्यांकन कुल 22,776.52 करोड़ रुपये घटकर 1,37,167.41 करोड़ रुपये पर आ गया।
कंपनी के शेयर सोमवार को दोनों शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हुए थे। इस वित्तीय सेवा इकाई को रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग कर स्वतंत्र कंपनी के तौर पर सूचीबद्ध किया गया है।
जियो फाइनेंशियल के शेयरों में लगातार गिरावट के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर भी 1.76 प्रतिशत गिरकर 2,478.65 रुपये के भाव पर आ गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)