जरुरी जानकारी | डाउनलोड स्पीड में 19.3 एमबीपीएस के साथ जियो सबसे तेज नेटवर्क, अपलोड स्पीड में वोडाफोन अव्वल : ट्राई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस जियो एक बार फिर औसत 4 जी डाउनलोड स्पीड में अव्वल साबित हुई है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के सितंबर माह के आंकड़ों के मुताबिक जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 19.3 मेगाबिट प्रति सेकंड (एमबीपीएस) मापी गई।

नयी दिल्ली, 13 अक्तूबर रिलायंस जियो एक बार फिर औसत 4 जी डाउनलोड स्पीड में अव्वल साबित हुई है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के सितंबर माह के आंकड़ों के मुताबिक जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 19.3 मेगाबिट प्रति सेकंड (एमबीपीएस) मापी गई।

डाउनलोड स्पीड के मामले में 8.6 एमबीपीएस के साथ आइडिया सेल्युलर नेटवर्क (अब वोडाफोन आइडिया) दूसरे स्थान पर है। ट्राई के 10 अक्टूबर को अद्यतन आंकड़ों के अनुसार वोडाफोन की डाउनलोड स्पीड 7.9 एमबीपीएस तथा भारती एयरटेल की 7.5 एमबीपीएस दर्ज की गई।

यह भी पढ़े | SBI Core Banking System Down: भारतीय स्टेट बैंक की कोर बैंकिंग सर्विस हुई प्रभावित, लेकिन ATM कर रहे हैं काम.

हालांकि, वोडाफोन और आइडिया के मोबाइल कारोबार का विलय हो चुका है, लेकिन ट्राई ने उनके प्रदर्शन का आकलन अलग-अलग किया है। दोनों कंपनियों के नेटवर्क का एकीकरण अभी चल रहा है।

इस रिपोर्ट से पहले पिछले महीने निजी कंपनी ने ओपनसिग्नल ने 49 शहरों के आधार पर एक अध्ययन जारी किया था जिसमें भारती एयरटेल को सबसे अधिक डाउनस्पीड वाली कंपनी घोषित किया गया था।

यह भी पढ़े | Aadhaar Card In PVC Form: आधार कार्ड अब पीवीसी फॉर्म में उपलब्ध, जानें इसके नए फीचर्स, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन.

ट्राई द्वारा औसत गति की गणना माईस्पीड एप्लिकेशन की सहायता से तत्काल आधार पर जुटाए गए आंकड़ों से की जाती है।

ट्राई के आंकड़ों के अनुसार सभी निजी दूरसंचार ऑपरेटरों की औसत गति अगस्त की तुलना में सितंबर में बढ़ी है।

रिलायंस जियो नेटवर्क की डाउनलोड स्पीड सितंबर में 21 प्रतिशत बढ़कर 19.3 एमबीपीएस रही है। यह अगस्त के मुकाबले 3.4 एमबीपीएस अधिक है। अगस्त में रिलायंस जियो की 4जी डाउनलोड स्पीड 15.9 एमबीपीएस थी।

ट्राई के अनुसार सिंतबर में भारती एयरटेल के प्रदर्शन में भी सुधार हुआ है। एयरटेल के नेटवर्क पर डाउनलोड स्पीड सात प्रतिशत के सुधार के साथ 7.0 एमबीपीएस के मुकाबले सितंबर में 7.5 एमबीपीएस रही है। वोडाफोन और आइडिया के नेटवर्क पर डाउनस्पीड में 1-3 प्रतिशत का सुधार हुआ है।

डाउनलोड स्पीड से विभिन्न ऐप से सामग्री को डाउनलोड किया जा सकता है। वहीं अपलोड स्पीड से फोटो और वीडियो को साझा किया जा सकता है।

अपलोड स्पीड के मामले में वोडाफोन 6.5 एमबीपीएस के साथ सबसे आगे रही है। आइडिया की औसत अपलोड स्पीड 6.4 एमबीपीएस, भारती एयरटेल और जियो नेटवर्क दोनों की 3.5 एमबीपीएस रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\