जरुरी जानकारी | जिंदल स्टेनलेस क्षमता बढ़ाकर 42 लाख टन करने के लिए 5,400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड (जेएसएल) 5,400 करोड़ रुपये का निवेश कर अपनी उत्पादन क्षमता को 42 लाख टन सालाना तक बढ़ाएगी। कंपनी के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, एक मई जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड (जेएसएल) 5,400 करोड़ रुपये का निवेश कर अपनी उत्पादन क्षमता को 42 लाख टन सालाना तक बढ़ाएगी। कंपनी के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जिंदल ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह निवेश अगले दो साल के दौरान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लगभग 90 प्रतिशत निवेश आंतरिक स्रोतों से आएगा।

निवेश योजना का ब्योरा साझा करते हुए जिंदल ने कहा, ‘‘इससे कंपनी की धातु पिघलाने की क्षमता 700 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के कारण 40 प्रतिशत बढ़कर 42 लाख टन प्रति वर्ष हो जाएगी।’’

दूसरा, कंपनी ने ओडिशा के जाजपुर में अपने संयंत्र में डाउनस्ट्रीम लाइनों के विस्तार के लिए लगभग 1,900 करोड़ रुपये अलग रखे हैं।

इसके अलावा कंपनी ने रेलवे साइडिंग, टिकाऊपन से संबंधित परियोजनाओं और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन जैसी अवसंरचना सुविधाओं के संबंधित उन्नयन के लिए लगभग 1,450 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं।

साथ ही कंपनी क्रोमेनी स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड (सीएसपीएल) में 54 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास