जरुरी जानकारी | जिंदल को ओड़िशा में 3,600 करोड़ रुपये की इस्पात परियोजना के लिए मंजूरी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जिंदल (इंडिया) लि. ने सोमवार को कहा कि कंपनी को ओडिशा सरकार से राज्य में अपनी प्रस्तावित नई परियोजना के लिए मंजूरी पत्र मिला है। इस परियोजना में 3,600 करोड़ रुपये का निवेश अनुमानित है।
नयी दिल्ली, सात जुलाई जिंदल (इंडिया) लि. ने सोमवार को कहा कि कंपनी को ओडिशा सरकार से राज्य में अपनी प्रस्तावित नई परियोजना के लिए मंजूरी पत्र मिला है। इस परियोजना में 3,600 करोड़ रुपये का निवेश अनुमानित है।
कंपनी ने बयान में कहा कि उसकी योजना 2030 तक ओडिशा में तीन चरणों में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की है।
बयान में कहा गया है कि जिंदल (इंडिया) लि. को ओडिशा में 3,600 करोड़ रुपये के इस्पात कारखाने के लिए उच्च स्तरीय मंजूरी प्राधिकरण (एचएलसीए) से मंजूरी मिल गई है।’’
कंपनी इस संयंत्र के जरिये विशेष ‘कोटेड’ इस्पात उत्पादों के विनिर्माण पर ध्यान केंद्रित करेगी।
यह चरण 2027 तक चालू हो जाएगा। इसके साथ, इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी जिंदल इंडिया स्टील टेक लि. (जेआईएसटलएल) 2030 तक ओडिशा संयंत्र की फ्लैट उत्पाद इकाई में कुल क्षमता को बढ़ाकर 30 लाख टन सालाना करेगी।
कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘कंपनी की घरेलू विनिर्माण क्षमताओं को बढ़ाने के साथ-साथ, नया विनिर्माण संयंत्र आयात पर निर्भरता को कम करेगा और राज्य में रोजगार के अवसर पैदा करेगा। आधुनिक कारखाना ओडिशा के बढ़ते औद्योगिक क्षेत्र में जिंदल (इंडिया) लि. की उपस्थिति को भी मजबूत करेगा।’’
जिंदल (इंडिया) लि. एक स्टील पाइप विनिर्माण सुविधा भी स्थापित करेगी। इसकी अनुमानित सालाना उत्पादन क्षमता दो लाख टन सालाना होगी।
रमण
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

