देश की खबरें | जींद: किसान महापंचायत से एक दिन पहले आप को झटका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के जींद में रविवार को होने वाली आम आदमी पार्टी की किसान महापंचायत को संयुक्त किसान मोर्चा ने समर्थन देने से इंकार कर दिया है।
जींद, तीन अप्रैल हरियाणा के जींद में रविवार को होने वाली आम आदमी पार्टी की किसान महापंचायत को संयुक्त किसान मोर्चा ने समर्थन देने से इंकार कर दिया है।
इसको लेकर किसान नेता एवं सर्व जातीय खेड़ा खाप के प्रधान सतबीर पहलवान बरसोला ने कहा कि खटकड़ टोल से कोई किसान इस महांपचायत में शामिल नहीं होगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि सभी दल अपने स्वार्थ के लिए किसान हितैषी होने का ढोंग कर रहे हैं।
बता दें कि आप के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने हाल ही में महापंचायत के लिए खटकड़ टोल पर बैठे किसानों को निमंत्रण देने व भारी संख्या में किसानों के आने का दावा किया था।
वहीं, खटकड़ टोल पर किसानों को धरना लगातार 99वें दिन भी जारी रहा। शनिवार की सांकेतिक भूख हड़ताल पर मोहनगढ़ छापड़ा की शीला, धन्नो, रोशनी, मुन्नी, दरसो रहीं।
जींद में आम आदमी पार्टी की चार अप्रैल को होने वाली किसान महापंचायत को लेकर सतबीर पहलवान बरसोला ने कहा कि खटकड़ टोल से कोई किसान इस महांपचायत में शामिल नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि खटकड़ टोल पर किसी भी नेता को माइक नहीं दिया जाता है और बद्दोवाला टोल पर चल रहे किसानों के धरने पर नेता मंच साझा करते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)