एजेंसी न्यूज

Haryana Girls Missing: संदिग्ध हालात में अलग-अलग स्थानों से पांच युवतियां गायब

जिला पुलिस पिछले एक सप्ताह से भी कम समय से पांच युवतियों के संदिग्ध तरीके से लापता होने के मामले की जांच में जुटी है, हालांकि अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है.

Haryana Girls Missing: संदिग्ध हालात में अलग-अलग स्थानों से पांच युवतियां गायब
प्रतिकात्मक तस्वीर (representational iimage)

Jind District: जिला पुलिस पिछले एक सप्ताह से भी कम समय से पांच युवतियों के संदिग्ध तरीके से लापता होने के मामले की जांच में जुटी है, हालांकि अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. पुलिस ने बुधवार को बताया कि जुलाना निवासी एक व्यक्ति ने अपनी तहरीर में कहा है कि उनकी 22 वर्षीय भतीजी मंगलवार को किसी काम से दुकान पर गई थी, उसके बाद घर नहीं लौटी. उन्होंने बताया कि वहीं, खांडा गांव निवासी एक व्यक्ति की तहरीर के अनुसार, उनकी 16 वर्षीय बेटी महेंदी लगाने की बात कहकर घर से निकली थी, जिसके बाद से वह लापता है.

पुलिस ने बताया कि रामराये गेट निवासी एक महिला ने अपनी तहरीर में कहा है कि मंगलवार को उसकी 26 वर्षीय बेटी घर से लापता हो गई. वहीं, शीतलपुरी कालोनी निवासी एक महिला की तहरीर के मुताबिक, 19 दिसंबर शाम को उसकी 18 वर्षीय बेटी घर से गायब हो गई.  यह भी पढ़े: Gujarat Shocker: पिता के दोस्त की शर्मनाक करतूत, कई बार किया रेप, 17 साल की लड़की गर्भवती

उन्होंने बताया कि सफीदों तारा बस्ती निवासी एक व्यक्ति की तहरीर के अनुसार, उनकी 24 साल की बेटी 19 दिसंबर को घर से संदिग्ध अवस्था में लापता हो गई. पुलिस ने बताया कि सभी लोगों की तहरीर के आधार पर संबंधित थानों में गुमशुदगी दर्ज कर लापता युवतियों/किशोरियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2022 08:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).