विदेश की खबरें | जिल बाइडन ने घायल सैनिकों के बच्चों को सम्मानित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जिल बाइडन नौ वर्षीय गैबी नामक एक लड़की से मिली। गैबी के पिता को नौसैनिक के रूप में इराक में तैनाती के दौरान गंभीर चोटों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने गैबी की छोटी बहन अवा को भी धन्यवाद दिया।

जिल बाइडन नौ वर्षीय गैबी नामक एक लड़की से मिली। गैबी के पिता को नौसैनिक के रूप में इराक में तैनाती के दौरान गंभीर चोटों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने गैबी की छोटी बहन अवा को भी धन्यवाद दिया।

जिल ने दोनों लड़कियों से कहा कि वे ‘‘अपने परिवार को बहुत गौरवान्वित करें।’’उन्होंने कहा कि वह अक्सर 2009 में ‘वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर’ का दौरा करती थीं, जब अफगानिस्तान और इराक में युद्ध चल रहे थे।

उन्होंने कहा कि वह अभी भी उन अस्पताल के कमरों में बच्चों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन घायल बच्चों के पास बैठती थी, और उनके साहस और बलिदान की कहानियां सुनती थी।’’

जिल ने कहा कि वह समझती हैं कि बच्चों का जीवन कितना कठिन हो सकता है। उन्होंने कहा कि उन्हें अकेले इस आघात का सामना नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सैनिकों और उनके परिवारों को यह जानने की जरूरत है कि अगर उन्हें कभी चोट, बीमारी या घाव का सामना करना पड़ा, तो हम आप पर गर्व करेंगे और आपकी पीठ थपथपाएंगे।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\