देश की खबरें | जिया खान ने पहले कभी अपनी कलाई काटकर खुद को चोट पहुंचाने की कोशिश नहीं की थी : राबिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री जिया खान की मां राबिया खान ने सोमवार को मुंबई की एक विशेष अदालत में जिरह के दौरान इन दावों का खंडन किया कि उनकी बेटी ने अतीत में अपनी कलाई काटकर खुद को चोट पहुंचाने की कोशिश की थी।
मुंबई, 22 अगस्त बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री जिया खान की मां राबिया खान ने सोमवार को मुंबई की एक विशेष अदालत में जिरह के दौरान इन दावों का खंडन किया कि उनकी बेटी ने अतीत में अपनी कलाई काटकर खुद को चोट पहुंचाने की कोशिश की थी।
जिया खान जून 2013 में अपने आवास पर फांसी से लटकी हुई मिली थी। उस समय जिया खान (25) अभिनेता सूरज पंचोली के साथ ‘रिलेशनशिप’ में थी। पंचोली के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के साथ ही पुलिस ने इस मामले की जांच की थी।
बॉलीवुड दंपति आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के पुत्र सूरज पंचोली फिलहाल जमानत पर हैं। सोमवार को पंचोली के वकील प्रशांत पाटिल ने विशेष न्यायाधीश ए. एस. सैय्यद के समक्ष राबिया खान से जिरह की।
पाटिल ने राबिया खान द्वारा मुंबई पुलिस को दिए एक बयान का हवाला दिया कि अतीत में जिया खान ने तीन बार अपनी कलाई काटकर खुद को चोट पहुंचाने का प्रयास किया था।
राबिया खान ने पाटिल की बात का खंडन करते हुए कहा, "मैंने ऐसा नहीं कहा। ऐसा कुछ नहीं हुआ। पुलिस ने मुझसे यह कहलवाया। अगर बचाव पक्ष (सूरज पंचोली के वकील) यह बयान देने की कोशिश कर रहा है कि मेरी बेटी ने आत्महत्या की है तो यह गलत है।"
उन्होंने दावा किया कि जिया खान की कलाई में तब चोट आई थी जब कुछ लुटेरों ने उसके घर के बाहर उसकी घड़ी छीनने की कोशिश की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2022 10:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

