खेल की खबरें | झूलन ने विश्व कप ट्रॉफी का स्वागत किया, टीम इंडिया के 2011 की उपलब्धि दोहराने की उम्मीद जताई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला क्रिकेट की पूर्व दिग्गज खिलाड़ी झूलन गोस्वामी ने गुरुवार को यहां शहर में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी दौरे का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि रोहित शर्मा और उनकी टीम 2011 में देश को मिली सफलता को दोहरा पाएगी।

कोलकाता, छह जुलाई भारतीय महिला क्रिकेट की पूर्व दिग्गज खिलाड़ी झूलन गोस्वामी ने गुरुवार को यहां शहर में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी दौरे का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि रोहित शर्मा और उनकी टीम 2011 में देश को मिली सफलता को दोहरा पाएगी।

झूलन ने यहां मॉडर्न हाई स्कूल के छात्रों की मौजूदगी में कहा, ‘‘यह प्रत्येक क्रिकेटर का सबसे बड़ा लक्ष्य होता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप जीतना प्रत्येक क्रिकेटर के लिए सपना साकार होने की तरह होता है। जैसे एथलीट के लिए ओलंपिक सर्वोच्च प्रतियोगिता होती है, एक क्रिकेट के लिए यह एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप है जो चार साल बाद आता है।’’

झूलन ने कहा, ‘‘आपको याद है जब (पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह) धोनी ने छक्का जड़ा था और हमने 28 साल बाद ट्रॉफी जीती थी और हर जगह उत्साह था। उम्मीद करती हूं कि भारतीय टीम दोबारा यह ट्रॉफी उठाएगी (19 नवंबर को अहमदाबाद में)।’’

झूलन ने प्रशंसकों से अपील की कि जब तीन महीने बाद टूर्नामेंट शुरू हो तो वे टीम इंडिया का समर्थन करें।

उन्होंने कहा, ‘‘इस बार भी हमारे नायकों का समर्थन कीजिए। हार और जीत खेल का हिस्सा है लेकिन वे हमेशा हमारे हीरो रहेंगे। इसलिए उनका समर्थन कीजिए।’’

उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ बात भी की जिन्होंने विश्व कप ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाईं।

विश्व कप ट्रॉफी 2023 दौरे को अंतरिक्ष से शुरू किया गया था और इसमें प्रशंसकों को विभिन्न देशों तथा शहरों में ट्रॉफी के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा।

ट्रॉफी दौरे की शुरुआत 27 जून को हुई और ट्रॉफी दुनिया भर के 18 देशों का दौरा करेगी जिसमें कुवैत, बहरीन, मलेशिया, अमेरिका, नाइजीरिया, युगांडा, फ्रांस, इटली, अमेरिका और मेजबान देश भारत शामिल है।

ट्रॉफी अब केरल के त्रिवेंद्रम और कोच्चि जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड