देश की खबरें | झारखंड के संक्रमित शिक्षा मंत्री को सांस लेने में तकलीफ, रिम्स से निजी अस्पताल ले जाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस से संक्रमित झारखंड के शिक्षा मंत्री एवं सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता जगरनाथ महतो को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रांची, एक अक्टूबर कोरोना वायरस से संक्रमित झारखंड के शिक्षा मंत्री एवं सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता जगरनाथ महतो को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्हें संक्रमित पाये जाने के बाद 28 सितंबर को रिम्स में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़े | Brain Dead Woman Gives life to 4 Persons: ब्रेन डेड महिला ने लिवर, किडनी और लंग्स डोनेट कर 4 लोगों को दिया जीवनदान.

महतो ने ट्वीट कर 28 सितंबर को अपने संक्रमित होने की जानकारी दी थी।

रिम्स के प्रवक्ता ने बताया कि महतो को बृहस्पतिवार 11 बजे उनके अनुरोध पर निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। मंत्री को बुधवार देर रात सांस लेने में तकलीफ हुई थी और उनका ऑक्सीजन का स्तर कम हो गया था।

यह भी पढ़े | Hathras Case: यूपी सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह बोले-राहुल और प्रियंका गांधी की तरफ से नहीं दिख रही कोई संवेदनशीलता, फोटो खिंचाने के लिए दोनों सड़क पर निकले.

मंत्री के निजी सचिव ने बताया कि मंत्री जगरनाथ महतो ने निजी अस्पताल में स्थानांतरित किये जाने का स्वयं अनुरोध किया था।

इससे पूर्व 28 सितंबर को महतो ने ट्वीट किया था, ‘‘ कोरोना वायरस जांच में मैं संक्रमित पाया गया हूं, जिसके इलाज हेतु रिम्स में भर्ती हुआ हूं।’’

इस बीच झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और लोगों की मौत हो गयी, जिसे मिलाकर राज्य में इस संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की कुल संख्या 713 तक पहुंच गयी है, जबकि बृहस्पतिवार को संक्रमण के 1,111 नये मामले सामने आये, जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 83,651 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग की बुधवार रात्रि जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे में 13 और संक्रमितों की मौत हो गयी जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 713 तक पहुंच गयी है।

इसके अलावा, राज्य में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1,111 नये मामले सामने आए, जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 83,651 हो गयी है।

राज्य के 83,651 संक्रमितों में से 71,342 लोग अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 11,596 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है, जबकि 713 अन्य लोगों की मौत हो चुकी है।

इन्दु सिम्मी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\