एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड : मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद में महिला की हत्या, चार लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद में 60 वर्षीय महिला का सिर कलम कर उसकी हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक किशोर को हिरासत में लिया है और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | झारखंड : मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद में महिला की हत्या, चार लोग गिरफ्तार

सरायकेला, 11 जून झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद में 60 वर्षीय महिला का सिर कलम कर उसकी हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक किशोर को हिरासत में लिया है और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों ने बताया कि उन्होंने जलाशय में मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद महिला की पिटाई की थी, जिससे उसकी मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने महिला का सिर काटकर पुलिस को गुमराह करने के लिए उसे दो किलोमीटर दूर एक स्थान पर फेंक दिया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि तीन जून को जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र के भालुकपहाड़ी और भदुआगोरा गांवों के बीच रेलवे ट्रैक पर एक महिला का धड़ पड़ा मिला था।

एसपी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों और विभाग के तकनीकी प्रकोष्ठ से मिले साक्ष्यों के आधार पर तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया और एक अन्य को हिरासत में लिया।

एसपी के अनुसार, आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पीड़ित मैनू माझियान और उनके बीच महिलाओं के नहाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले जलाशय से मछली पकड़ने को लेकर झगड़ा हुआ था। लुनायत ने कहा कि आरोपियों ने महिला पर हमला किया और उसकी मौत हो गई।

एसपी ने बताया कि आरोपियों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने जंगल से महिला का सिर बरामद कर लिया, जबकि अपराध में प्रयुक्त कुल्हाड़ी एक पहाड़ी की चोटी से मिली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2025 12:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).