एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड: जमशेदपुर में अपार्टमेंट में सिलेंडर फटने से महिला की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जमशेदपुर के रामनगर इलाके में बुधवार को एक अपार्टमेंट में एलपीजी सिलेंडर फटने के बाद 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | झारखंड: जमशेदपुर में अपार्टमेंट में सिलेंडर फटने से महिला की मौत

जमशेदपुर (झारखंड), छह सितंबर जमशेदपुर के रामनगर इलाके में बुधवार को एक अपार्टमेंट में एलपीजी सिलेंडर फटने के बाद 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान नीता गुप्ता के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घटना के समय नीता नाश्ता बना रही थीं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि नीता गुप्ता का फ्लैट कडमा के बसंत विहार में स्थित रिहाइशी इमारत के तीसरे तल पर है।

धलभूम के उप-संभागीय अधिकारी (एसडीओ) पीयूष सिन्हा ने बताया कि विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई, जिसपर 30 मिनट में दमकलकर्मियों ने काबू पा लिया। उन्होंने कहा कि अपार्टमेंट के सभी निवासियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर लिया है और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना के समय महिला का पति दफ्तर में था जो सूचना मिलने के बाद तुरंत घर लौटा और पत्नी के बारे में जानकर बेहोश हो गया। उसे टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना के बाद इमारत के अन्य निवासी घबराकर बाहर निकल आए और इस दौरान दो लोगों को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि आग से गुप्ता के फ्लैट को काफी नुकसान हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2023 08:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).