एजेंसी न्यूज

झारखंड महिला मौत: बेटी को ट्रैक्टर से कुचलने वालों को फांसी से कम कुछ भी मंजूर नहीं, पिता ने कहा

झारखंड के हजारीबाग में ट्रैक्टर के लिए लिये गये कर्ज की किश्त न चुका पाने पर जबरन ट्रैक्टर उठाने आये फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों द्वारा भगाये जा रहे ट्रैक्टर से कुचल कर मारी गयी महिला के पिता ने दोषियों को फांसी देने की मांग की है.

झारखंड महिला मौत: बेटी को ट्रैक्टर से कुचलने वालों को फांसी से कम कुछ भी मंजूर नहीं, पिता ने कहा
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

हजारीबाग, 18 सितंबर : झारखंड के हजारीबाग में ट्रैक्टर के लिए लिये गये कर्ज की किश्त न चुका पाने पर जबरन ट्रैक्टर उठाने आये फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों द्वारा भगाये जा रहे ट्रैक्टर से कुचल कर मारी गयी महिला के पिता ने दोषियों को फांसी देने की मांग की है. महिला के पिता मिथिलेश मेहता ने आज मीडिया से कहा, ‘‘मुझे सरकार से कुछ नहीं चाहिए, न तो कोई हर्जाना चाहिए न ही कोई सरकारी लाभ चाहिए. मुझे तो सिर्फ अपनी बेटी के लिए इंसाफ चाहिए और वह इंसाफ हत्यारों और जालिमों को मौत की सजा से कम कुछ भी नहीं हो सकता है.’’

मिथिलेश मेहता किसान हैं और उनके चार बच्चों में मोनिका सबसे बड़ी थी और नजदीक के ही डुमरांव गांव के एक व्यापारी से उसकी पिछले वर्ष मई में शादी हुई थी. वह तीन माह की गर्भवती थी. केन्द्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री अन्नपूर्णा यादव ने आज यहां परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढ़स बंधाया. यह भी पढ़ें : महिला ने यौन उत्पीड़न की शिकायत 28 साल बाद दर्ज कराई, परिवार के सदस्यों पर आरोप

उन्होंने सरकार से तत्काल परिवार को बीस लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. हजारीबाग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि इस सिलसिले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है और सभी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस मुख्यालय के उपाधीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया है जो उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2022 09:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).