एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देश के अग्रणी राज्यों के बीच अपनी जगह सुरक्षित करेगा झारखंड : सोरेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि उनका राज्य जल्द ही देश के प्रमुख प्रांतों के बीच अपनी जगह बनायेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ग्रामीण एवं राज्य-स्तरीय अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

देश की खबरें | देश के अग्रणी राज्यों के बीच अपनी जगह सुरक्षित करेगा झारखंड : सोरेन

साहिबगंज, 11 अप्रैल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि उनका राज्य जल्द ही देश के प्रमुख प्रांतों के बीच अपनी जगह बनायेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ग्रामीण एवं राज्य-स्तरीय अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

सोरेन ने साहिबगंज में सिद्धो-कान्हो जयंती समारोह में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमने राज्य की नींव को मजबूत किया है। अब, झारखंड न केवल तेजी से प्रगति करेगा, बल्कि देश के प्रमुख राज्यों के बीच अपनी जगह भी सुरक्षित करेगा।’’

इस कार्यक्रम में, सोरेन ने 213.79 करोड़ रुपये की 361 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और साहिबगंज जिले के लिए 223 करोड़ रुपये की 146 परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

भाजपा पर हमला करते हुये सोरेन ने कहा, ‘‘राज्य के गठन के 25 साल हो चुके हैं। जिनके पास इसकी समृद्धि सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी थी, उन्होंने इसे गतिरोध के दलदल में धकेल दिया।

आर्थिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘देश की अर्थव्यवस्था विभिन्न कारणों से कठिन चरण से गुजर रही है। ऐसी स्थिति में भी, हम लोगों के कल्याण और राज्य के विकास के लिए अपने प्रयासों को तेज कर रहे हैं।"

सोरेन ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार आने वाली पीढ़ियों की खातिर बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2025 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).