लोहरदगा (झारखंड), एक मार्च झारखंड के लोहरदगा जिले में शनिवार को एक ट्रैक्टर के पलट जाने से दो लड़कों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिले के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत हेसाग गांव के पास हुई।
पीड़ितों के साथ ही कई अन्य लोग ईंटों से लदे ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे।
अधिकारी ने बताया कि रास्ते में हेसाग बत्रू पुल पर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह पलट गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तुरियाडीह गांव निवासी मनीष उरांव (12) और छोटू लोहरा (10) नाम के दो लड़कों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।
जिला सिविल सर्जन डॉ. शंभुनाथ चौधरी ने बताया कि स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY