Jharkhand: मजदूरों से भरा ट्रक पेड़ से टकराया, एक की मौत, 30 घायल
झारखंड में मेदिनीनगर से लगभग 32 किलोमीटर दूर मेदिनीनगर-रांची मार्ग पर सतबरवा थानान्तर्गत मरघटिया के पास मजदूरों से भरा ट्रक असंतुलित होकर शनिवार दोपहर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया. इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि पांच महिलाओं समेत 30 अन्य मजदूर घायल हो गए, जिसमें 10 लोगों की स्थिति गंभीर बतायी गई है.
मेदिनीनग: झारखंड (Jharkhand) में मेदिनीनगर से लगभग 32 किलोमीटर दूर मेदिनीनगर-रांची मार्ग पर सतबरवा थानान्तर्गत मरघटिया के पास मजदूरों से भरा ट्रक असंतुलित होकर शनिवार दोपहर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि पांच महिलाओं समेत 30 अन्य मजदूर घायल हो गए, जिसमें 10 लोगों की स्थिति गंभीर बतायी गई है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 10 मजदूरों को निकटवर्ती तुम्बागड़ा स्थित नवजीवन अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रांची) के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है। शेष अन्य मजदूरों का इलाज नवजीवन अस्पताल में किया जा रहा है. यह भी पढ़े: महाराष्ट्र: यवतमाल में बस और ट्रक की भिड़ंत, चार मजदूरों की मौत- 15 घायल
सतबरवा थाना प्रभारी कर्मपाल कुमार नाग के अनुसार, मृतक मजदूर की पहचान बीरेन्द्र उरांव के रूप में की गई है। उरांव की मौत रांची स्थित रिम्स अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हुई.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2021 11:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

