एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड: सीसीएल के कर्मचारी की हत्या के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के चतरा जिले में ‘सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड’ (सीसीएल) के कर्मचारी की हत्या के मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | झारखंड: सीसीएल के कर्मचारी की हत्या के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

चतरा, 27 मार्च झारखंड के चतरा जिले में ‘सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड’ (सीसीएल) के कर्मचारी की हत्या के मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रविवार को जिले के होन्हे गांव से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

रांची से करीब 110 किलोमीटर दूर टंडवा क्षेत्र के होन्हे गांव के निवासी संजय महतो का शव 24 मार्च को रेलवे की पटरियों पर क्षत-विक्षत हालत में मिला था।

पुलिस ने बताया कि 23 मार्च को महतो के परिवार वालों ने उसके अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ एक दिन बाद क्षत-विक्षत हालत में उसका शव चतरा जिले में रेलवे की पटरियों से बरामद हुआ।’’

चतरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश रंजन के निर्देश पर गठित एक विशेष जांच दल सीसीएल कर्मचारी की कथित हत्या की जांच कर रहा है।

टंडवा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) शंभू सिंह ने कहा, ‘‘ महतो की हत्या के पीछे का मुख्य कारण एक महिला से उसके कथित अवैध संबंध थे। साथ ही महतो और उसके गांव के कुछ लोगों के बीच जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मामले में आठ से 10 लोगों की संलिप्तता की बात सामने आई है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2023 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).