एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड: सड़क हादसे में तीन की मौत, दो घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में दो वाहनों के बीच टक्कर हो जाने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | झारखंड: सड़क हादसे में तीन की मौत, दो घायल

सरायकेला, चार नवंबर झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में दो वाहनों के बीच टक्कर हो जाने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह घटना रविवार देर रात सरायकेला थाना क्षेत्र के सरायकेला-राजनगर मार्ग पर सिनी-सिदमा मोड़ इलाके में घटी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों वाहनों के चालकों सहित तीन व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को पहले सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया।

सरायकेला के अनुमंडल पुलिस अधिकारी समीर कुमार ने बताया कि सभी मृतक चतरा जिले के निवासी थे।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2024 05:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).