देश की खबरें | झारखंड: बारिश के आसार के बीच तापमान में गिरावट की संभावना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में साप्ताहंत तक तापमान में गिरावट की संभावना है और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य में बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
रांची, 26 दिसंबर झारखंड में साप्ताहंत तक तापमान में गिरावट की संभावना है और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य में बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि झारखंड के पश्चिमी और आसपास के उत्तरी हिस्सों में कुछ स्थानों पर शनिवार को तथा राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में रविवार को हल्की बारिश होने की संभावना है।
इसने कहा कि फिलहाल राज्य में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।
गुमला में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। चतरा में तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा और राजधानी रांची में 12.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक था।
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया, ‘‘आंशिक बादल छाए रहने के कारण राज्य के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक है। 28 दिसंबर को पश्चिमी और आसपास के उत्तरी भागों में हल्की बारिश की संभावना है।’’
उन्होंने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ तथा बंगाल की खाड़ी से नमी के कारण यह पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।
उन्होंने कहा कि 29 दिसंबर को साफ आसमान के बीच न्यूनतम तापमान में बहुत अधिक गिरावट हो सकती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2024 12:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

