एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड: घर के सूखे कुएं की सफाई करते समय व्यक्ति और उसके बेटे की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पलामू जिले में मंगलवार को अपने घर के सूखे कुएं की सफाई करते समय 55 वर्षीय व्यक्ति और उसके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | झारखंड: घर के सूखे कुएं की सफाई करते समय व्यक्ति और उसके बेटे की मौत

मेदिनीनगर, 15 जुलाई झारखंड के पलामू जिले में मंगलवार को अपने घर के सूखे कुएं की सफाई करते समय 55 वर्षीय व्यक्ति और उसके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के अमवा गांव में हुई।

लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मनोज कुमार झा ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी मौत दम घुटने से हुई।’’

मृतकों की पहचान विह्वनाथ सिंह और उनके बेटे शंभू सिंह (30) के रूप में हुई है।

झा ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से शवों को कुएं से बाहर निकाला गया।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).