देश की खबरें | झारखंड : प्रदेश भाजपा की एसटी इकाई के नेता पर हमला, अस्पताल में भर्ती
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की अनुसूचित जनजाति (एसटी) इकाई के नेता पर मंगलवार को जमशेदपुर शहर के बाहर सोपोडेरा में बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
जमशेदपुर (झारखंड), दो नवंबर झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की अनुसूचित जनजाति (एसटी) इकाई के नेता पर मंगलवार को जमशेदपुर शहर के बाहर सोपोडेरा में बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि राज्य भाजपा के एसटी मोर्चा के मीडिया प्रभारी राम सिंह मुंडा शहर के दौरे पर आए केन्द्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा से मिलने जा रहे थे, तभी यह घटना हुई।
परसुडीह थाने के प्रभारी विमल किंडो ने बताया, ‘‘जांच की जा रही है। हम सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।’’
किंडो ने बताया कि हमले की वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन शुरुआती जांच में पता चला है कि राम सिंह मुंडा आदिवासियों की जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ आंदोलन में शामिल थे।
मुंडा ने बताया कि बाइक सवार दो बदमाशों ने लोहे के सरिया और लाठी से उनपर हमला किया, जिसमें वह घायल हो गये।
अस्पताल में भर्ती मुंडा ने दावा किया कि हमला योजनाबद्ध और राजनीति से प्रेरित था।
घटना के विरोध में प्रदेश भाजपा ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)