Jharkhand Road Accident: वाहन के पेड़ से टकराने से छह लोगों की मौत, तीन घायल
झारखंड के गिरिडीह जिले में शनिवार को एक वाहन के सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और दो बच्चों सहित तीन लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
गिरिडीह (झारखंड),18 नवंबर : झारखंड (Jharkhand) के गिरिडीह जिले में शनिवार को एक वाहन के सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और दो बच्चों सहित तीन लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना शनिवार तड़के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाघमारा में हुई. वाहन में नौ लोग सवार थे और वे एक विवाह समारोह से लौट रहे थे. यह भी पढ़ें : ‘Illegal Opening’ of the Bridge: मुंबई पुलिस ने आदित्य ठाकरे पर मामला किया दर्ज
मुफस्सिल पुलिस थाने के प्रभारी कमलेश पासवान ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां से गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2023 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

