देश की खबरें | रविवार की रात से झारखंड में फिर से हो सकती है ठंड की वापसी: रांची मौसम विभाग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में रविवार रात से एक बार फिर कड़ाके की ठंड दस्तक दे सकती है। मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक उत्तर से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

रांची, 15 जनवरी झारखंड में रविवार रात से एक बार फिर कड़ाके की ठंड दस्तक दे सकती है। मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक उत्तर से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

अधिकारी के मुताबिक, हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 12 जनवरी से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के कारण झारखंड में ठंड से आंशिक रूप से राहत मिल रही है।

दैनिक मौसम बुलेटिन के अनुसार, झारखंड में शनिवार की रात न्यूनतम तापमान 9.2 और 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। राज्य के खूंटी शहर का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी रांची में शनिवार की रात का तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में रांची में रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

वहीं शनिवार को डाल्टनगंज का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है, जबकि बोकारो थर्मल में न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया, ”पश्चिमी विक्षोभ ने पिछले कुछ दिनों से झारखंड में सर्द हवा के प्रवाह को रोक दिया था। चूंकि विक्षोभ खत्म हो गया है, इसलिए उत्तर से चलने वाली उत्तर-पश्चिमी हवा रविवार रात से राज्य में ठंडक वापस लाएगी।”

उन्होंने कहा कि झारखंड में 19 जनवरी से तापमान बढ़ने की संभावना है, क्योंकि 18 जनवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।

साजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\