एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड : 15 लाख रुपये का इनामी माओवादी ‘कमांडर’ संगठन की अंदरूनी कलह में मारा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के लातेहार जिले में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के आंतरिक झगड़े में एक ‘कमांडर’ मारा गया जिसके सिर पर 15 लाख रुपये का इनाम था।

देश की खबरें | झारखंड : 15 लाख रुपये का इनामी माओवादी ‘कमांडर’ संगठन की अंदरूनी कलह में मारा गया

लातेहार, 27 नवंबर झारखंड के लातेहार जिले में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के आंतरिक झगड़े में एक ‘कमांडर’ मारा गया जिसके सिर पर 15 लाख रुपये का इनाम था।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पलामू डिवीजन के 'जोनल कमांडर' छोटू खेरवार की मंगलवार रात चिपदोहर थाना क्षेत्र के भीमपाल जंगल में अन्य माओवादियों ने कथित तौर पर हत्या कर दी।

डीआईजी (पलामू रेंज) वाईएस रमेश ने कहा कि घटना की खबर मिलने के बाद, शव को बरामद करने के लिए पुलिसकर्मियों को सुदूर स्थान पर भेजा गया।

पुलिस ने कहा कि खेरवार कई आपराधिक मामलों में वांछित था।

उन्होंने कहा कि खेरवार की मौत के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2024 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).