देश की खबरें | झारखंड : ग्रामीण से धोखाधड़ी के आरोपी व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के रामगढ़ जिले में एक ग्रामीण से 22,000 रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी की लोगों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

रामगढ़, 23 अगस्त झारखंड के रामगढ़ जिले में एक ग्रामीण से 22,000 रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी की लोगों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इसने बताया कि यह घटना रजरप्पा थाना क्षेत्र के सिकनी गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने कहा कि पीड़ित की पहचान शमशाद अंसारी के रूप में हुई है, जिन्होंने एक ग्रामीण से 22,000 रुपये की कथित तौर पर धोखाधड़ी की और फरार हो गये।

पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने कहा कि ग्रामीणों के एक समूह ने मंगलवार को अंसारी को पकड़ लिया और उनकी पिटाई की।

पांडे ने कहा, ‘‘उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।’’

उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान पूरन महतो, भुवनेश्वर महतो, हीरालाल महतो, बालेश्वर महतो और अरविंद महतो के रूप में हुई है।

उप-मंडल अधिकारी (एसडीओ) मोहम्मद जावेद हुसैन ने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए गांव में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\