ताजा खबरें | झारखंड: कल्पना सोरेन गांडेय विस उपचुनाव में 26000 मतों से आगे
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा उपचुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के दिलीप कुमार वर्मा से करीब 26000 मतों से आगे हैं। निर्वाचन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
रांची, चार जून जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा उपचुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के दिलीप कुमार वर्मा से करीब 26000 मतों से आगे हैं। निर्वाचन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पहले वह 2241 मतों के अंतर से पीछे थीं।
यह सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे से खाली हुई थी।
गांडेय विधानसभा उपचुनाव में मतगणना 24 दौर में पूरा हो जाने की संभावना है। इस सीट पर 20 मई को मतदान हुआ था तथा 3.16 लाख मतदाताओं में से 2.17 लाख ने वोट डाला था।
कल्पना ने चार मार्च को गिरिडीह जिले में झामुमो के 51 वें स्थापना दिवस समारोह पर अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। उन्होंने दावा किया था कि 2019 में जब से हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार में सत्ता में आयी, तब से ही विरोधियों ने उनके खिलाफ साजिश रची।
हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को कथित जमीन धोखाधड़ी से जुड़े एक धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
कल्पना विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) की रैलियों में एक बड़ा चेहरा रही हैं और उन्होंने राज्य में इस गठबंधन के पक्ष में चुनाव प्रचार किया है।
वह रांची में 21 अप्रैल को ‘उलगुलान न्याय’ रैली में प्रमुख वक्ताओं में से एक थीं। इस रैली में 28 दलों के नेता पहुंचे थे।
कल्पना के पास अभियांत्रिकी एवं एमबीए की डिग्री है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2024 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

