देश की खबरें | भीषण ठंड की चपेट में झारखंड, बिशुनपुर में पारा 3.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड शनिवार को भी कड़ाके की ठंड की चपेट में रहा। यहां गुमला के बिशुनपुर में न्यूनतम तापमान लुढ़कर 3.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

रांची, 13 जनवरी झारखंड शनिवार को भी कड़ाके की ठंड की चपेट में रहा। यहां गुमला के बिशुनपुर में न्यूनतम तापमान लुढ़कर 3.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राज्य में इसी तरह का मौसम बने रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

बिशुनपुर के बाद चतरा कृषि विकास केंद्र (केवीके) का स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद खूंटी (4.4 डिग्री सेल्सियस), लातेहार (4.9 डिग्री सेल्सियस), लोहरदगा (5.2 डिग्री सेल्सियस) और राज्य की राजधानी रांची (8.1 डिग्री सेल्सियस) का नंबर रहा। विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी, उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने के कारण पूरे झारखंड में पारा तीन से सात डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है।

उन्होंने कहा कि 15 जनवरी से न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना है और इसके दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ने की उम्मीद है। आनंद ने कहा कि 17 जनवरी और 18 जनवरी को झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\